मैनपुरी। जेएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में शनिवार को अंतरजनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला क्रीड़ अधिकारी साधना सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में जेएस स्पोर्ट्स एकेडमी और बालाजी ग्लोबल एकेडमी ने फाइनल में जगह बनाई।

Trending Videos

प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच जेएस स्पोर्ट्स एकेडमी और सैफई हॉस्टल की टीम के बीच हुआ। इसमें जेएस स्पोर्ट्स एकेडमी ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए सैफई हॉस्टल को 15-06 के अंतर से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। दूसरा सेमीफाइनल मैच बालाजी ग्लोबल एकेडमी मैनपुरी और इंदौर एकेडमी के बीच खेला गया इसमें बालाजी ग्लोबल एकेडमी ने 12-09 के अंतर से जीत दर्ज की। पूर्व में प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य और कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार ने टीमों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में पहले दिन 32 मुकाबले हुए। प्रतियोगिता में अमन अकादमी, प्रताप स्पोर्ट्स कुसमरा, रॉयल नवीगंज, ब्लूमिंग बड्स स्कूल, फर्रुखाबाद , कानपूर, जेएस स्पोर्ट्स एकेडमी, एसआरबी इंटर कॉलेज, बालाजी एकेडमीए और बी मैनपुरी, जेडी पब्लिक स्कूल नोएडा, विवेकानन्द इंटर कॉलेज आदि स्कूलों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका अवनीश, अमन राज, ज्ञानेंद्र , दुष्यंत ने निभाई ।

इस दौरान जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव अमर यादव, अंकित त्यागी, राम चौहान, रवि मिश्रा, सुरुचि यादव, अभिषेक यादव, आदित्य चौहान आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *