अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा

Updated Tue, 20 Aug 2024 12:56 PM IST

एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल आठवें दिन जारी रही।आरडीए के अध्यक्ष डॉ. आसिम सिद्दीकी ने कहा है कि हड़ताल के खत्म होने का निर्णय आईएमए के स्तर से होना है। इसके बाद ही हड़ताल समाप्त की जाएगी।


Junior doctors strike in JN Medical College continues for eighth day

जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल के दौरान इमरजेंसी के बाहर पड़ी स्ट्रेचर
– फोटो : संवाद

Trending Videos



विस्तार


कोलकाता में जूनियर डॉक्टर की दुष्कर्म और हत्या के बाद एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल आठवें दिन भी जारी रही। हालांकि, रक्षाबंधन का अवकाश होने के कारण ओपीडी में मरीज नहीं पहुंचे, लेकिन इमरजेंसी में आने वाले कुछ मरीजों को परेशानी हुई। 

Trending Videos

सड़क हादसे का शिकार हुए अतरौली निवासी रिंकू पुत्र वीरपाल को उसके परिजन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार तो दिया, लेकिन जूनियर डॉक्टरों के काम पर नहीं होने के कारण उन्हें भर्ती नहीं किया गया। जिससे परिजन खासे परेशान हुए। इसी तरह से सीने में दर्द की शिकायत लेकर पहुंचे विष्णु पुत्र सुरेश निवासी अकराबाद के परिजन भी परेशान थे। उन्हें भी इलाज नहीं मिला।

आरडीए के अध्यक्ष डॉ. आसिम सिद्दीकी ने कहा है कि हड़ताल के खत्म होने का निर्णय आईएमए के स्तर से होना है। इसके बाद ही हड़ताल समाप्त की जाएगी। अभी तक डॉक्टरों की एक भी मांग पूरी नहीं हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *