संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Tue, 19 Nov 2024 11:33 PM IST

कासगंज। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में एसएम एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी की ओर से अंसार इंटर कॉलेज प्रांगण में कजरी लोक गायन के अभिव्यक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विजयकांत गौतम ने दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि कस्बों, ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के सांस्कृतिक कजरी लोक गायन की अभिव्यक्ति कार्यक्रम आयोजित होने से लोगों के अंदर भारतीय संस्कृति की प्रति जागरूकता पैदा होती हैं। वक्ता बलवीर सिंह ने कहा कि सिनेमा व मोबाइल के बढ़ते प्रभाव से कजरी लोग गायन गीत खत्म होने के कगार पर है। संस्था के प्रबंधक अयान खान द्वारा पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के वरुण शाक्य, जिला दिव्यांग कल्याण विभाग के सूरज सिंह व अन्य अतिथियों को शील्ड एवं पुरस्कार देखकर सम्मानित किया। इस दौरान तौहीद इदरीसी प्रवेश कुमार, डॉ. अजय अटल, पूजा वर्मा, आयशा सिद्दीकी, धीरज कुमार वर्मा, मोहम्मद कासिम कुरैशी, अवनीश कुमार, तहसीम इदरीसी, अनुराग गौर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *