संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Fri, 15 Nov 2024 11:37 PM IST

loader

Kakoda fair starts getting colorful, devotees are arriving



गंजडुंडवारा। गंगा किनारे कादरगंज घाट पर लगने वाला ककोड़ा मेला अब अपनी रंगत में आने लगा है। मेले में स्थानीय के साथ-साथ दूरदराज के भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। बच्चे यहां झूला झूलकर मनोरंजन कर रहे हैं तो महिला-पुरुष यहां लगी दुकानों से अपनी जरुरत के सामान की खरीदारी कर रहे हैं।

कादरगंज घाट पर ककोड़ा मेला 18 नवंबर तक चलेगा। इस मेला में आने वाले श्रद्धालु गंगा स्नान कर रहे हैं। घाट किनारे पूजा कर रहे हैं। बच्चे मनोरंजन के लिए बड़े-बडे़ झूला पर झूल रहे हैं। भूख लगने पर चाट पकौड़ी का भी आनंद ले रहे हैं। खिलौनों की दुकान पर रखे खिलौनों को देखकर उन्हें खरीदने के लिए अपने अभिभावकों से जिद भी कर रहे हैं। वहीं कुछ अभिभावक उनकी जिद पूरी कर रहे हैं तो कुछ अभिभावक उन्हें वहीं डांट रहे हैं। महिला पुरुष भी मेला में लगी दुकानों से अपनी मनपसंद व जरूरत का सामान खरीद रहे हैं। इनमें चूल्हा, बर्तन, मिट्टी के बर्तन, कॉस्मेटिक का सामान, कपड़े आदि प्रमुख हैं। महिलाएं चूड़ी खरीद रही हैं। खरीदारी के साथ-साथ यहां आने वाले लोग पूरे मेला स्थल में घूम घूमकर स्टॉलों को देख रहे हैं कि शायद उन्हें अपने काम की कोई और चीज भी मिल जाए। मेला में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी तैनात किया गया है। गंगा में खतरे के निशान लगाए गए हैं। गंगा किनारे गोताखोर तैनात किए गए हैं ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *