Kalash Yatra taken out with musical instruments

अमेठी कस्बे में निकली कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु। -संवाद

अमेठी। शहर में शनिवार से शुरू होने वाली सात दिवसीय भागवत कथा से पहले गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कथा व्यास ओमानंद महाराज ने विधिविधान से पूजा-अर्चना के बाद कलश यात्रा का शुभारंभ किया।

Trending Videos

कलश यात्रा में भक्तों के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं। कलश यात्रा सबसे पहले हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंची, जहां कथा आयोजक ने दर्शन-पूजन किया। इसके बाद कलश यात्रा गायत्री मंदिर पहुंची, वहां पूजा-पाठ किया गया। यहां के बाद कलश यात्रा रामलीला मैदान होते हुए पुलिस लाइन के पास बने प्लाजा मैरिज लॉन पहुंची, यहीं पर शनिवार से सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन होगा।

कलश यात्रा में मुख्य यजमान विद्या देवी, यजमान सुनील कुमार बरनवाल व रिंकी बरनवाल के साथ आनंद बरनवाल, सत्यनारायण, उमाकांत बरनवाल, अमरीश बरनवाल, बंसीलाल बरनवाल, विनोद बरनवाल, शिवम बरनवाल, गोपाल बरनवाल, नितिन अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, विशाल अग्रहरी आदि शामिल रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *