संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Sat, 24 Aug 2024 02:54 AM IST

Kali River Bridge will be constructed by November

Trending Videos



कासगंज। कैनाल रूट बाईपास को जोडऩे वाले काली नदी के पुल के निर्माण की अधर में लटकी प्रक्रिया अब पुन: शुरू हो गई है। नवंबर माह तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। शासन ने पुनरीक्षित बजट में से डेढ़ करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। सेतु निगम का दावा है कि पुल का निर्माण नवंबर माह तक पूरा कर लिया जाएगा।बाईपास का निर्माण वर्ष 2018 में पूरा हो गया था, लेकिन पुल का निर्माण बाईपास के साथ नहीं हुआ था। इसका प्रस्ताव कई वर्ष बाद स्वीकृत हुआ। वैकल्पिक रूप से कैनाल रूट बाईपास का ट्रैफिक झाल के पुल से होकर गुजरने लगा। बाद में पुल का निर्माण शुरू हुआ, लेकिन बजट की कमी होने के कारण पुल का निर्माण रुक गया। सेतु निगम ने पुनरीक्षित बजट शासन को भेजा जो शासन ने मार्च माह में स्वीकृत कर दिया, लेकिन बजट जारी नहीं किया गया। अब पिछले माह डेढ़ करोड़ रुपये 31 करोड़ रुपये के पुनरीक्षित बजट में से जारी किया गया है। इस बाद निर्माण की प्रक्रिया फिर शुरू हो गई है। अब तेजी से कार्य निपटाने का लक्ष्य है। नए पुल का निर्माण अधूरा होने के कारण झाल के पुल से ट्रैफिक निकलने से वाहन चालकों को भी दिक्कतें हो रही हैं। झाल का पुल भी कमजोर हो रहा है।

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *