{“_id”:”69710695760f51f34508f8c1″,”slug”:”kalraj-misrha-will-hounerd-lucknow-news-c-13-1-lko1020-1571277-2026-01-21″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lucknow News: रंगभारती करेगी कलराज मिश्र का सम्मान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। रंगभारती और उत्तर प्रदेश नागरिक परिषद की ओर से 23 जनवरी को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर होने वाले आयोजन में पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र को सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के निराला सभागार में 23 जनवरी को शाम चार बजे से उत्तर प्रदेश की 75वीं वर्षगांठ का आयोजन किया जाएगा।
रंगभारती के अध्यक्ष श्याम कुमार ने बताया कि आयोजन में वयोवृद्ध राजनेता पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र को राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में उनकी श्रेष्ठ उपलब्धियों पर ‘कर्मवीर राजनेता रंगभारती सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा। विविध विधाओं में श्रेष्ठ उपलब्धि हासिल करने वाले अन्य विभूतियों को भी सम्मानित किया जाएगा। सुविख्यात नाट्यकर्मी विजय वास्तव को ‘आजीवन उपलब्धि रंगभारती सम्मान’ दिया जाएगा।
