
कल्याण सिंह-राजवीर सिंह
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह से विरासत में मिली संपत्ति से बेटे भाजपा सांसद राजवीर सिंह मालामाल हो गए हैं। वर्तमान में वह स्वयं ही 25 करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं। वहीं उनकी पत्नी प्रेमलता के पास 13 करोड़ रुपये से अधिक की चल अचल संपत्ति है।
भाजपा से नामांकन दाखिल करने वाले सांसद राजवीर सिंह ने अपने शपथ पत्र में चल अचल संपत्ति का जो ब्यौरा दिया है उसमें उनके पास 81109267 रुपये की चल संपत्ति है। इस संपत्ति में नकदी, बैंक में जमा धन, शेयर, आभूषण आदि शामिल हैं। इस संपत्ति में एक पिस्टल, एक रायफल को भी दर्शाया गया है।
उनके पास स्वयं के नाम में 17,36,41000 रुपये की अचल संपत्ति है। जिसमें कृषि भूमि, प्लाट आवासीय भवन को शामिल किया गया है। उनकी पत्नी प्रेमलता के पास 48,3, 27723 रुपये की चल-अचल संपत्ति है। इसमें नकद धनराशि, बैंक में जमा धन, शेयर, बोलेरो गाडी, एक बंदूक, एक रायफल एवं आभूषण को दर्शाया गया है।
पत्नी के पास 8,89,67000 रुपये की अचल संपत्ति है।
वहीं एचयूएफ के अंतर्गत 33,7243 रुपये हैं जिसमें नकदी एवं बैंक में धनराशि शामिल है। सांसद ने बताया कि पिता के नाम जो संपत्ति थी वह उनके नाम में आ गई है, जिससे संपत्ति में वृद्धि हुई है।
