Kangana Ranaut Did Not Appear In The Sedition Case Agra Court Gave Date Of 2 January

कंगना रनौत
– फोटो : ANI

विस्तार


राष्ट्रदोह के वाद में  सांसद कंगना रनौत अदालत में न तो खुद आईं और न ही उनकी ओर से कोई हाजिर हुआ। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए दो जनवरी की तारीख नियत कर दी है। 

Trending Videos

राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने फिल्म अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का वाद दायर किया था। स्पेशल कोर्ट एमपी-एमएलए ने अधिवक्ताओं के बयान दर्ज होने के बाद विपक्षी को हाजिर होने का नाेटिस भेजा था।

बताई गई ट्रैक रिपोर्ट के अनुसार नोटिस उनके दोनों पतों पर डिलीवर हुए थे। कंगना रनौत पर 26 अगस्त को टीवी चैनलों पर दिए साक्षात्कार में किसानों पर अभद्र टिप्पणी करने और इसके पहले 16 नवंबर 2021 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अहिंसात्मक सिद्धांत का मजाक उड़ाने का आरोप है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *