{“_id”:”6733b655ebc7c20e5b088fd7″,”slug”:”kanika-rawat-selected-for-taekwondo-competition-jhansi-news-c-11-jhs1002-432187-2024-11-13″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi News: कनिका रावत का ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

फोटो
झांसी। पंजाब के अमृतसर में आयोजित होने वाली ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी ताइक्वाडो प्रतियोगिता के लिए बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की कनिका रावत का चयन किया गया। जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष नरोत्तम दास अग्रवाल ने बताया कि 57 से 62 किलोग्राम भार वर्ग में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की ओर प्रतिभाग करेगी। स्पोर्टस अधिकारी सूरजपाल कसाना एवं सचिव मनोज कुमार रावत ने अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। संवाद
