न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय

Updated Sun, 15 Sep 2024 12:26 AM IST

Kannauj News: पूर्वी बाईपास पर भीषण सड़क हादसा हुआ। गलत दिशा से जा रही कार ट्रक में जा घुसी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।



Kannauj: car going in the wrong direction on the highway rams into a truck, two dead

कन्नौज में सड़क हादसा
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


कन्नौज में जीटी रोड के पूर्वी बाईपास पर शनिवार देर रात गलत दिशा से जा रही कार सामने से आ रहे ट्रक में भिड़ गई। हादसे में कार सवार तीन युवकों में दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक की हालत गंभीर है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक शहर के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया है, जबकि चालक मौके से भाग निकला।

Trending Videos

शनिवार रात 11 बजे के करीब जीटी रोड पर पूर्वी बाईपास के निकट जलालपुर सरवन गांव के सामने तेज रफ्तार से गलत दिशा से जा रही एक ब्रीजा कार सामने से आ रहे ट्रक से भि़ड़ गई। कार में सवार मोहल्ला देविन टोला सरायमीरा निवासी रंजू ठाकुर (35) व अंशुल सिन्हा ( 32) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तिवारी मोहल्ला निवासी गोविंद राठौर (30) गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि कार हाईवे पर दिल्ली की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही थी। ग्रामीणों की सूचना पर सदर कोतवाल कपिल दुबे मौके पर पहुंचे और तीनों को कार से बाहर निकाला। एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पंहुचाया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें