Kannauj News: अपनी सगी भतीजी को लेकर पूर्व ब्लॉक प्रमुख के कॉलेज लेकर पहुंची उसकी बुआ अब पुलिस के निशाने पर है। हैरानी यह है कि घटना के बाद के दो दिनों तक खुलेआम घूमने वाली वह महिला पिछले तीन दिनों से लापता हो गई है।


Kannauj Case, Nawab Singh and Bua were talking since afternoon, police is studying CDR report

कन्नौज कांड
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


कन्नौज जिले में पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव और पीड़िता की बुआ के बीच घटना वाले दिन दोपहर से बातचीत हो रही थी। इसका खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने दोनों के नंबरों की सीडीआर (कॉल डिटेल रिपोर्ट) खंगाली। पुलिस का दावा है कि उसके पास पर्याप्त साक्ष्य हैं, जिसके आधार पर आरोपी को कड़ी सजा मिलेगी।

Trending Videos

वहीं पुलिस बुआ की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है, लेकिन उसका मोबाइल बंद है, जिससे उसकी लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही है। किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव और पीड़िता की बुआ के मोबाइल नंबरों की पुलिस ने कॉल डिटेल निकलवाई, तो पता चला कि 11 अगस्त को दोपहर से लेकर रात तक बुआ के मोबाइल नंबर पर नवाब सिंह की कई बार बातचीत हुई थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें