यूपी के कन्नौज जिले में करंट की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

मृतक की फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
विस्तार
कन्नौज जिले में बुजुर्ग की करंट से मौत हो गई। जसोदा पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव हजरतपुर निवासी राम शंकर राजपूत (62) वर्ष पुत्र जयराम बीती रात धान में पानी लगाने गए थे, तभी खेत में सबमर्सिबल पंप की टूटी पड़ी केबिल पर पैर पड़ गया और करंट लग गया। जानकारी होने पर परिजन गुरसहायगंज के निजी अस्पताल में ले गए, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
Trending Videos
