
सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कन्नौज जिले में एक गांव में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को देखकर परिजनों ने पकड़ लिया, कुछ ही देर में मंडप सजाकर पुरोहित बुलाकर शादी करा दी। दूसरे दिन ही वर पक्ष ने शादी जबरन कराने की बात कहकर दुल्हन की विदाई कराने से मना कर दिया। मामला थाने पहुंचा तो दोनों पक्षों ने समझौते के लिए दो दिन का समय मांगा है।
तालग्राम थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती और फर्रुखाबाद निवासी युवक एक ही विद्यालय में पढ़ते थे। दोनों आपस में एक दूसरे के नजदीक आ गए। पढ़ाई के बाद दोनों में मेल मिलाप और फोन पर बातचीत होने लगी। इस दौरान युवक की नौकरी लग गई। शुक्रवार को युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंच गया। परिजनों ने दोनों को एक साथ देख लिया। इसके बाद कुछ देर में ही घर के आंगन में मंडप सजाकर पंडित से सात फेरे डलवाकर शादी करा दी।
