
सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कन्नौज जिले में तालग्राम के भोजापुर गांव में एक निजी स्कूल की शिक्षिका ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तालग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम भोजापुर निवासी संजीव कुमार की तालग्राम में बीज, कीटनाशक दवा की दुकान है। उनकी बेटी निकेता (19) स्नातक की पढ़ाई के साथ ऊमरपुर के एक निजी स्कूल में शिक्षिका थीं।
किसी बात से परेशान होकर शुक्रवार देर शाम कमरे में साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। देर रात परिवार वालों ने शव लटका देखा तो चीख-पुकार मच गई। निकेता की मां सुनीता की 10 वर्ष पहले मौत हो चुकी है। एक भाई पारस है। पिता ने दूसरी शादी की थी। सौतेली मां और सौतेले भाई-बहन दूसरे मकान में थे। मामा गिरिजेश ने भांजी निकेता को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। प्रशिक्षु सीओ कपूर कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
