न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय

Updated Wed, 21 Aug 2024 11:59 PM IST

Kannauj: Second theft from junk shop in 20 days

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

Trending Videos



कन्नौज जिले के सिकंदरपुर कस्बे में एक इंटर काॅलेज के सामने संचालित कबाड़ की दुकान के ताले तोड़कर चोरों ने गोलक व कीमती सामान पार कर दिया। 20 दिन पहले भी चोरों ने इसी दुकान को अपना निशाना बनाया बनाया था। जबकि इससे पहले भी इस दुकान से कई बार चोरी हो चुकी है।

Trending Videos

छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर कस्बे के भगन सिंह नगर निवासी पूर्व सभासद प्रभाकर रावत भारतीय शिक्षा सदन इंटर काॅलेज के खेल मैदान के सामने कबाड़ की दुकान किए हुए हैं। बुधवार रात चोर दुकान के ताले काटकर अंदर घुस गए और गोलक, पीतल व लोहे का कीमती सामान चोरी कर ले गए। पूर्व सभासद ने बताया कि गोलक में करीब दो हजार रुपये थे।

जो दुकान से करीब दो किलोमीटर दूर खेतों में खाली पड़ी मिली। मजे की बात यह है कि पूर्व सभासद की दुकान कस्बा चौकी से महज 50 कदम की दूरी पर स्थित है। दुकान से 20 दिन पहले भी चोरों ने नकदी व सामान पार कर दिया था, जबकि पिछले दो सालों में चौथी बार चोरी हुई है। कोतवाल सचिन सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है, मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही खुलासा किया जाएगा।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *