
सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेटियों के जन्म के बाद पति और ससुरालीजन प्रताड़ित करने लगे। महिला ने आरोप लगाया कि ससुरालीजनों ने छह माह तक कमरे में बंद रखा। 13 मई को मतदान के दिन किसी तरह महिला ने अपने मायके पक्ष को जानकारी दी। जिसके बाद दो भाई घर आए तो ससुरालीजनों ने दोनों को मारापीटा। साथ ही महिला को भी मारपीट कर भगा दिया। महिला न्याय के लिए आला अफसरों के चक्कर लगा रही है।
मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम जसराजपुर निवासी नेहा ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि चार साल पहले उसकी शादी कन्नौज के गुरसहायगंज के रामकिशन नगर निवासी विक्रम उर्फ विकास पांडेय के साथ हुई थी। उसकी दो बेटी आंशी और दृष्टि हैं। दूसरी बेटी के जन्म के बाद से ही ससुरालीजन बेटा न होने का ताना मारते हुए प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि ससुरालीजनों ने छह माह तक कमरे में बंद रखा। 13 मई को मतदान के दिन वह किसी तरह कमरे से बाहर आई और मायके पक्ष को जानकारी दी।
