न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय

Updated Sun, 08 Feb 2026 11:18 PM IST

यूपी के कानपुर में दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। एक नर्सिंग होम के एनआईसीयू वार्ड में आग लगने से नवजात की मौत हो गई। 


Kanpur: Fire breaks out in NICU ward, newborn dies, family members create ruckus at the hospital

गमगीन परिजन
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

बिठूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ब्रह्म नगर में स्थित राजा नर्सिंग होम के एनआईसीयू वार्ड में रविवार शाम अचानक आग लगने से एक नवजात बच्ची की जलकर मौत हो गई।मामले में परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा काटा। परिजनों से तहरीर लेकर पुलिस पंचनामे की कार्रवाई कर रही है। बिठूर के रमेश नगर निवासी अरुण निषाद की पत्नी शालू ने ऑपरेशन के बाद बेटी के जन्म दिया था। जानकारी के मुताबिक जन्म के बाद बच्ची को एनआईसीयू वार्ड में वार्मर मशीन पर रखा गया था और वार्मर मशीन में शॉर्ट सर्किट होने से अचानक आग गई।

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *