पुनीत द्विवेदी, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi

Updated Fri, 27 Mar 2026 09:53 AM IST

Kanpur News: कानपुर में ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए न्यू जीटी नर्सिंग होम से गोल चौराहे तक 500 मीटर का ‘साइलेंस जोन’ बनाया गया है। यहां नियम तोड़ने पर 1000 रुपये के चालान का प्रावधान है।


Kanpur Silence Zone Imposed Near Cardiology Department 1000 Fine for Honking Patients to Get Relief

साइलेंस जोन की जानकारी देता संकेतक
– फोटो : amar ujala



विस्तार

कानपुर में ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के उद्देश्य से शहर में पहली बार साइलेंस जोन की व्यवस्था लागू की गई है। यह व्यवस्था जीटी रोड पर न्यू जीटी नर्सिंग होम से लेकर गोल चौराहे तक निर्धारित किया गया है। इस 500 मीटर के दायरे में हार्न बजाने पर एक हजार रुपये का चालान किया जाएगा। नो-हार्न प्लीज का बोर्ड भी लगाया गया है। साइलेंस जोन घोषित होने से काॅर्डियाेलाॅजी में आने वाले मरीजों को राहत मिलेगी।


Trending Videos


पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू हुई इस व्यवस्था के सफल रहने पर इसे और भी इलाकों में लागू किया जाएगा। यातायात पुलिस को इस क्षेत्र में नो-हॉर्न नियम को सख्ती से लागू कराने के निर्देश दिए हैं जो भी वाहन चालक अनावश्यक रूप से हॉर्न बजाते हुए पाए जाएंगे उनके खिलाफ चालान की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए न्यू जीटी नर्सिंग होम से गोल चौराहे तक नो-हार्न प्लीज के संकेतक भी लगाए गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *