
विक्रांत उपाध्याय की फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में पनकी में स्टेट लेवल कबड्डी खिलाड़ी विक्रांत उपाध्याय (25) ने छह घंटे पहले एक फिल्म के गाने ”क्या जिंदगी है ठोकरों पे मार दो, मौत अंत है नहीं तो मौत से भी क्यों डरें…ये जाके आसमान में दहाड़ दो” पर इंस्टाग्राम रील बनाने के बाद शनिवार देर रात फंदे से झूल गया। हालांकि, खिलाड़ी के खुदकुशी करने के पीछे का कारण परिजन व पुलिस स्पष्ट नहीं कर सकी है।
गणेश विद्यार्थीनगर, एफ ब्लॉक निवासी विक्रांत उपाध्याय की वर्ष 2017 में विद्युुत परिषद इंटर कॉलेज की टॉपर टीम थे। इनकी टीम कानपुर में टॉपर थी। बड़े भाई विकास ने बताया कि उसने राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में भी भाग लिया। वर्ष 2021 में कानपुर मंडल की कबड्डी प्रतियोगिता में भी उसका चयन हुआ था। इसके साथ ही वह अरमापुर के जीके ग्राउंड में खिलाड़ियों को कबड्डी सिखाता था। उसने कल्याणपुर में आइसक्रीम पार्लर भी खोला था। शनिवार को वह दोस्तों के साथ गंगा बैराज गया था।