Kanpur: Two Died in accident, three injured

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


शिवराजपुर में नमस्ते इंडिया डेयरी के सामने गलत दिशा से आ रहे दुग्ध वाहन ने कार में टक्कर मार दी। इसमें कार सवार शिक्षक समेत दो की मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शुक्लागंज के प्रेमनगर निवासी अंकित कुमार रावत (36) भगवंतनगर छांछीखेड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक और कानपुर फेंसिंग एसोसिएशन (तलवारबाजी) में महासचिव व कोच थे।

अंकित सोमवार को अपने मित्र उन्नाव के गांधीनगर निवासी अमित (40) को आगरा में यूपीएसएसएससी की परीक्षा दिलाने गए थे। अमित के बड़े भाई शैलेंद्र व पोनी रोड शुक्लागंज निवासी दाेस्त अनिल व राजेश भी आगरा घूमने चले गए। सोमवार देर रात वापसी में शिवराजपुर थानाक्षेत्र में नमस्ते इंडिया डेयरी के पास गलत दिशा से आ रही दूध डेयरी की गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में पांचों गंभीर रूप से घायल हो गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *