{“_id”:”699d343ef35df6d40c09501e”,”slug”:”kanpur-postponement-of-panchayat-elections-has-raised-concerns-candidates-saying-delay-is-weighing-on-pockets-2026-02-24″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kanpur: पंचायत चुनाव टलने से बढ़ीं धड़कन, खर्चे में डूबे नए प्रत्याशी बोले- जेब पर भारी पड़ रही है देरी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
Kanpur News: यूपी पंचायत चुनाव की मतदाता सूची अब 15 अप्रैल को आएगी। कानपुर के गांवों में दावेदारों ने दावतों पर पानी की तरह पैसा बहाया है, लेकिन चुनाव टलने और प्रशासक नियुक्त होने की संभावना ने उनकी चिंता बढ़ा दी है।
पंचायत चुनाव – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केस- वन
Trending Videos
शिवराजपुर की बोझा ग्राम पंचायत में प्रधान पद के उम्मीदवारों की बाढ़ आ गई है। इस बार सामान्य सीट होने की संभावना के चलते बड़े नामी लोग भी मैदान में ताल ठोकने को तैयार हैं। इसमें कोई विधायक प्रतिनिधि है तो कोई सांसद प्रतिनिधि। चार माह से सभी दावेदार अलग-अलग तरीके से मतदाताओं को दावत दे रहे हैं। इसमें कई दावेदार लाखों रुपये अभी तक खर्च कर चुके हैं।
केस- दो
चौबेपुर ब्लाॅक की भगवंतपुर ग्राम पंचायत में करीब पांच माह से दावतें चल रहीं है। इस बार पिछड़ावर्ग की सीट होने की उम्मीद से दावेदार मतदाताओं को पूरी तरह से रिझाने के लिए हर तरह से प्रयास कर रहे हैं। कोई शाम को बैठक लगाकर शराब पार्टी दे रहा तो कोई दावत देकर भोज करा रहे हैं। हर किसी को आगे निकलने की अभी से होड़ लग गई है।