गोविंदनगर थाना क्षेत्र की कच्ची बस्ती में शुक्रवार रात करीब नौ बजे बेटे के ससुरालीजनों ने राजाराम (65) को पीट दिया। घटना में वह मरणासन्न हो गए। परिजन उन्हें ई-रिक्शे से नाजुक हालत में निजी अस्पताल ले जाने के लिए निकले। आरोप है कि नंदलाल चौराहे पर जवारा निकलने के कारण लगे जाम में एक घंटे तक फंसे रहे। किसी तरह 10:30 बजे निजी अस्पताल के गेट पर पहुंचे तो कार्डियोलॉजी रेफर कर दिया गया। यहां से कार्डियोलॉजी आधे घंटे में पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गोविंदनगर कच्ची बस्ती निवासी राजाराम के परिवार में पत्नी रामदेवी, बेटे रोशन, रंजीत, प्रेम और बेटी पूनम हैं। बड़े बेटे राकेश की हादसे में मौत हो चुकी है। रंजीत ने बताया कि बड़े भाई रोशन की शराब की लत के कारण भाभी पूजा से अक्सर विवाद होता है। शुक्रवार रात रोशन का इसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हुआ। पूजा ने गोविंदनगर पुल के पास रहने वाले अपने मायके से दोनों साले, साली, बुआ सास, बेटी को बुला लिया।

आरोप है कि रोशन के ससुरालीजनों ने सभी को पीटा। बीचबचाव कर रहे हार्ट के मरीज पिता के सीने में हमला करने से उनकी हालत बिगड़ गई। तुरंत अस्पताल लेकर भागे लेकिन देर हो चुकी थी। गोविंदनगर इंस्पेक्टर रिकेश कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने से विसरा सुरक्षित किया गया है। तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।

जुलाई में होनी है बेटी की शादी

रंजीत ने बताया कि जुलाई में बहन पूनम की शादी होनी है। इसके लिए एक दो दिन में तारीख निकालनी थी। घटना के कारण उनके सिर से पिता का साया उठा गया। घटना के बाद से मां बदहवास हो रही हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें