नवाबगंज थानाक्षेत्र के ख्योरा इलाके में बुधवार दोपहर वेल्डर ने तमंचे से सिर में गोली मारकर जान दे दी। पुलिस को कमरे में 315 बोर का तमंचा और एक कारतूस मिला है। ख्योरा निवासी रामअवतार निषाद लोडर चालक हैं। परिवार में पत्नी ममता दो बेटे दीपक, अभिषेक (20) और दो शादीशुदा बेटियां शिवानी और प्रीती थीं। दोनों बेटे वेल्डिंग कारीगर हैं। बनियापुरवा निवासी शिवानी के अनुसार मां फतेहपुर में रहती हैं। बुधवार सुबह पिता व बड़े भाई दीपक काम पर गए थे। अभिषेक घर पर ही था।

सुबह करीब 11 बजे दीपक ने अभिषेक को फोन कर दुकान आने के लिए कहा, जिस पर उसने कुछ काम होने की बात कहकर मना कर दिया। दोपहर करीब एक बजे दीपक काम से लौटा तो वह अभिषेक के कमरे में पहुंचा। कमरा अंदर से बंद होने के कारण उसने हाथ डालकर दरवाजा खोला तो अभिषेक बिस्तर पर लहूलुहान पड़ा था। आनन-फानन हैलट ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी एडीसीपी सेंट्रल अर्चना सिंह, एसीपी कर्नलगंज अमित चौरसिया समेत नवाबगंज पुलिस मौके पर पहुंची।

फारेंसिक टीम ने मौके पर जांच की। कमरे में 315 बोर का तमंचा, एक कारतूस मिला। वहीं, दीवार पर गोली का निशान था। अनुमान लगाया जा रहा है कि गोली सिर के आरपार होने के बाद दीवार में जा धंसी। एडीसीपी सेंट्रल अर्चना सिंह के अनुसार परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता सके हैं। मृतक का मोबाइल जब्त कर जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें