
यूपी पुलिस।
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के मयूर विहार में चोरी की खबर पर पहुंची पुलिस घर के बहार खड़े होकर सीमा विवाद में फंसी रही। इस दौरान घर के अंदर घुसे चोर लाखों के जेवरात लेकर पुलिस के सामने से भाग गए। आरोप है कि घर के बहार पुलिसकर्मी तमाशबीन बने खड़े रहे और चोरों को पकड़ने के लिए पड़ोसी पीछे दौड़े। इसके बाद चोर पड़ोसियों को चकमा देकर भागने में सफल रहे। पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को चोरी की तहरीर दी है।
मयूर विहार निवासी जितेंद्र कुमार मिश्रा ने सेन पश्चिम पारा थाना पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। इसमें कहा कि वह दिल्ली में एक कंपनी में तकनीकी सहायक के पद पर नौकरी करते है। वह शनिवार को घर में लगाकर महाराजपुर के सूर्यखेड़ा गांव में एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने गए थे। रात में पड़ोसी शिवम अग्नहोत्री उनके घर के मेन गेट का ताता टूटा देख फोन करके पूछा कि आप घर पर है क्या। उन्होंने शादी समारोह में होने की बात बताई तो उसे घर में चोरों के होने की आशंका हुई। इस पर शिवम डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।
जानकारी मिलते मौके पर पहुंची पुलिस सेन पश्चिम पारा और बिधनू थाना क्षेत्र के सीमा विवाद में फंस गई। जितेंद्र का आरोप है कि पुलिसकर्मी घर के बहार खड़े रहे। इस दौरान मौका पाकर घर में मौजूद चोर पुलिस के सामने से माल लेकर भाग निकले और पुलिसकर्मी घर के बाहर तमाशबीन बने खड़े रहे। घर के बहार मौजूद पड़ोसी चोरों को पकड़ने के लिए दौड़े, लेकिन चोर चकमा देकर भाग निकले। जितेंद्र के मुताबिक चोर साढ़े तीन लाख रुपये और 50 हजार रुपये कीमत के जेवर चुरा ले गए है। थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया की घटना की जानकारी मिली थी। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
सूचना मिलते पीआरवी मौके पर गई थी। इसके बाद पीआरवी कर्मियों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर स्थानीय पुलिस के पहुंचने पर सभी पड़ोसियों के साथ घर के अंदर गए थे, तब तक चोर भाग निकले थे। चोरों की तलाश की जा रही है। सीमा विवाद और पुलिस ने सामने चोरों के भागने का आरोप गलत है।
