आरपीएफ और जीआरपी ने कोच खाली कराए। रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने के लिए दो अतिरिक्त रैक तैयार किए।

सेंट्रल पर उमड़े परीक्षार्थी
– फोटो : अमर उजाला
{“_id”:”69346cdffc678b50160d8f0f”,”slug”:”kanpur-candidates-throng-central-occupying-reserved-coaches-rpf-and-grp-evacuate-coaches-2025-12-06″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kanpur: सेंट्रल पर उमड़े परीक्षार्थी, आरक्षित कोचों पर कब्जा, आरपीएफ और जीआरपी ने खाली कराए कोच”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

सेंट्रल पर उमड़े परीक्षार्थी
– फोटो : अमर उजाला
शिक्षक भर्ती परीक्षा देने के लिए शनिवार को शहर में कई जिलों से हजारों अभ्यर्थी पहुंचे। इससे सेंट्रल स्टेशन पर सुबह और शाम को परीक्षार्थियों की भीड़ दिखी। जनरल कोच में जगह नहीं मिलने से काफी संख्या में परीक्षार्थी आरक्षित कोचों में भी घुस गए। इसके चलते आरक्षण कराने वाले यात्रियों को परेशानी हुई। वहीं अब रविवार को भीड़ बढ़ने पर स्पेशल ट्रेन चलाने के लिए रेलवे ने दो अतिरिक्त रैक तैयार किए हैं।
शुक्रवार की रात और शनिवार की सुबह सेंट्रल स्टेशन पर आने वाली ट्रेनों में परीक्षार्थियों की भीड़ दिखी। वहीं शाम को साढ़े पांच बजे के बाद स्टेशन पर अचानक परीक्षार्थियों का सैलाब उमड़ पड़ा। प्रयागराज की ओर जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस, ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस के रिजर्व कोचों में भी परीक्षार्थियों ने कब्जा कर लिया। इन कोचों में आरक्षित टिकट पर सफर कर रहे यात्रियों से सीटों पर बैठने को लेकर परीक्षार्थियों की तीखी नोकझोंक हुई।