
kanpur road accident
– फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में बिगड़ैल नाबालिग छात्र ने कार से स्टंटबाजी करते हुए एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियों को रौंद डाला। शुक्रवार दोपहर को साकेतनगर में टेलीफोन एक्सचेंज रोड पर 100 की स्पीड से लग्जरी कार दौड़ाकर एक स्कूटी को उड़ा दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी चला रही महिला और पीछे बैठी आठवीं में पढ़ने वाली बेटी उछलकर करीब 20 मीटर दूर जाकर गिरीं। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि बेटी का बायां पैर और कूल्हा टूट गया है।
कार में एक अन्य नाबालिग छात्र और दो छात्राएं भी थीं। कहा जा रहा कि लड़कियों को दिखाने के लिए नाबालिग ने कार तेज रफ्तार से दौड़ाई और स्कूटी सामने आने पर हैंडब्रेक लगा दी। इस वजह से कार काफी दूर तक घिसटी और स्कूटी को चपेट में ले लिया। मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर नाबालिग चालक और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
