Kanpur News: सोमवार को सड़क हादसे में पांच की मौत के बाद अमर उजाला की टीम ने पड़ताल की है। एनएच-19 पर कहने के लिए सिर्फ एक ब्लैक स्पॉट, लेकिन जाजमऊ से सचेंडी तक कई कमियां सामने आईं। वहीं, ओवरलोड ट्राला के चार पहियों से ब्रेकिंग प्रणाली हटी हुई मिली।


Kanpur accident, No indicators, no warning boards, braking system found missing from trolleys wheels

बिना संकेतक के भौंती हाईवे और बिना ब्रेकिंग सिस्टम के ट्राला के पहिये
– फोटो : amar ujala

Trending Videos



विस्तार


कानपुर में एनएच-19 पर संकेतकों की कमी, एलिवेटेड रोड पर गड्ढेदार सड़क और उल्टी दिशा में दौड़ते वाहन आए दिन हादसों के कारण बन रहे हैं। इसका खुलासा अमर उजाला की पड़ताल में हुआ। सोमवार को चार सड़क हादसे में चार छात्रों की मौत के बाद अमर उजाला की टीम ने मंगलवार को जाजमऊ विश्वकर्मा द्वार से लेकर सचेंडी तक के हाईवे की पड़ताल की।

Trending Videos

इस दौरान कई खामियां सामने आईं। विश्वकर्मा द्वारा से भौंती बाईपास के बीच करीब 27 किमी का एलिवेटेड रोड है। इस रोड पर दोनों पटरियों पर बजरी फैली पड़ी है। वहीं, भौंती बाईपास से रामादेवी के बीच एलिवेटेड हाइवे से उतरने और चढ़ने के लिए रैंप बने हुए हैं। इन रैंप पर वाहन सवार उल्टी दिशा से फर्राटा भरते हुए दिखाई दिए। जो अक्सर हादसे का सबब बन रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें