Kanpur: B.Pharma student dies after being hit by a train at a crossing

श्यामू राजपूत की फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


रावतपुर थानाक्षेत्र में नौ नंबर क्राॅसिंग पर सोमवार शाम ट्रेन की चपेट में आने से बी फार्मा छात्र की मौत हो गई। वह मंधना स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज में बीफार्मा सेकेंड सेमेस्टर का छात्र था। हाल ही में उसका उत्तराखंड पुलिस में चयन हो गया था। मूलरूप से कन्नौज के ठठिया निजामपुर निवासी किसान प्रभात चंद्र राजपूत का इकलौता बेटा श्यामू राजपूत (24) पिछले एक साल से छपेड़ा पुलिया के पास किराए के मकान में रह रहा था।

Trending Videos

वह मंधना स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज में बी फार्मा सेकेंड सेमेस्टर का छात्र था। पिता प्रभात चंद्र ने बताया कि हाल ही में उसने उत्तराखंड पुलिस भर्ती परीक्षा पास की थी। वह ज्वाइनिंग लेटर आने के इंतजार में काफी उत्साहित था। सोमवार शाम को वह बाजार गया था। वापसी में नौ नंबर क्राॅसिंग पर रेलवे ट्रैक पार करते वक्त ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे जीआरपी अनवरगंज के सिपाहियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पास मिले दस्तावेजों को आधार पर मंगलवार सुबह उसके पिता को कॉल कर हादसे की जानकारी दी। दोपहर बाद जीआरपी ने पोस्टमाॅर्टम होने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर गृह जनपद रवाना हो गए।

मां की हालत बिगड़ी

इधर, इकलौते बेटे की मौत की खबर सुनकर श्यामू की मां गुड्डी की तबीयत बिगड़ गईं। सूचना आते ही वह बेहोश होकर गिर गई। इसके बाद परिजनों ने उन्हें आनन-फानन निजी अस्पताल में भर्ती कराया। फिर शव लेने के लिए शहर पहुंचे और पोस्टमाॅर्टम हाउस में बेटे की शिनाख्त की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *