न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय

Updated Sun, 17 Nov 2024 11:19 PM IST

Kanpur News: जीवन बीमा पॉलिसी का रिटर्न दिलाने के नाम पर कारोबारी से लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने लाल बंगला निवासी चमड़ा कारोबारी को निशाना बनाया।


loader

Kanpur: Businessman cheated of 41 lakhs in the name of getting returns on life insurance policy

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया



विस्तार


जीवन बीमा पॉलिसी का रिटर्न दिलाने करने के नाम पर साइबर ठगों ने शहर के एक चमड़ा कारोबारी से 41 लाख रुपये की ठगी कल ली। कारोबारी ने साइबर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चकेरी के लाल बंगला निवासी मोहम्मद इस्माइल (75) चमड़ा कारोबारी हैं। इस्माइल के अनुसार परिवार में दस लोगों की जीवन बीमा पॉलिसी अलग-अलग कंपनियों से कराई गई थी। कोरोना काल में कारोबार ठप होने के कारण वह जीवन बीमा पॉलिसी के प्रीमियम नहीं भर सके।

8 अक्टूबर को उनके पास एक कॉल आया और फोन करने वाले ने खुद को पॉलिसी कराने वाली कंपनी का मैनेजर विपिन आनंद बताते हुए पॉलिसी अनपेड होने की बात कही। बताया कि थोड़ा पैसा भर दिया जाए तो अच्छी खासी रिफंड वैल्यू मिल सकती है। इस्माइल ने विपिन की बात पर विश्वास कर लिया। इसके बाद कागजी कार्रवाई के लिए चंदन रेड्डी नाम के शख्स का फोन आया। रिफंड के नाम पर उसने एसटीजीसी, एनओसी चार्ज, फंड चार्ज आदि जमा करवाने व प्रोसेसिंग फीस आदि के लिए 17 से 22 अक्टूबर के बीच में 10.90 लाख रुपये जमा कराए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *