
मुख्य सचिव ने मेट्रो स्टेशनों का निरीक्षण किया
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
{“_id”:”68013e3f3d123f02d30beb30″,”slug”:”kanpur-chief-secretary-and-dgp-reached-geetanagar-from-nayaganj-in-nine-minutes-by-metro-2025-04-17″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kanpur: मेट्रो से नौ मिनट में नयागंज से गीतानगर पहुंचे मुख्य सचिव व डीजीपी, तैयारियों का लिया जायजा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

मुख्य सचिव ने मेट्रो स्टेशनों का निरीक्षण किया
– फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को नयागंज से रावतपुर मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो ट्रेन में सफर कर सकते हैं। इसके मद्देनजर गुरुवार को मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और डीजीपी प्रशांत कुमार ने नयागंज से रावतपुर स्टेशन तक मेट्रो में सफर कर तैयारियां परखीं। उनकी ट्रेन छह स्टेशन पार करते हुए नौ मिनट में रावतपुर मेट्रो स्टेशन पहुंची। मुख्य सचिव और डीजीपी ने प्रवेश, निकास सहित अन्य व्यवस्थाएं, यात्री सुविधाएं परखीं और मेट्रो के अधिकारियों से इस बारे में जानकारी ली।
मुख्य सचिव और डीजीपी दोपहर 2:50 बजे हेलीकॉप्टर से सीएसए पहुंचे। वहां से इनकी फ्लीट कंपनीबाग से वीआईपी रोड होते हुए नयागंज भूमिगत स्टेशन पहुंची। वहां से उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर अरविंद मीणा सहित अन्य अधिकारियों के साथ नयागंज, बड़ा चौराहा, नवीन मार्केट, चुन्नीगंज भूमिगत मेट्रो स्टेशन से मोतीझील, लाला लाजपत राय होते रावतपुर एलिवेटेड स्टेशन पहुंचे। यहां मेट्रो अधिकारियों ने इस स्टेशन के बगल में कॉरिडोर-2 के तहत बन रहे भूमिगत मेट्रो स्टेशन की जानकारी दी।