Kanpur Dehat: Bike rider dies after being hit by truck

सीएचसी के बाहर लगी भीड़
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


कानपुर देहात में सिकंदरा थाना क्षेत्र के आलमपुर के पास हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में घायल युवक की मौके पर मौत हो गई। सिकंदरा कस्बा के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी शिवम पाल (26) शाम को बाइक से सिकंदरा से आलमपुर की ओर जा रहा था। पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार कुचल दिया। इससे शिवम की मौत हो गई।

Trending Videos

अनहोनी पर पहुंची पत्नी रेनुका पाल, मां राममूर्ति शव के पास बिलखती रही। मां ने बताया कि पति की मौत हो चुकी है। बेटा खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता था। सिकंदरा थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *