Kanpur: husband depressed by his wife's infidelity, hanged himself to death

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


सचेंडी क्षेत्र में पत्नी की बेवफाई से अवसाद में चल रहे पति ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। बड़े भाई का आरोप था कि मृतक की पत्नी के साथ सबसे छोटे भाई के संबंध थे। दोनों को उसने पकड़ा भी था। सबसे छोटे भाई ने भी आत्मग्लानि में ट्रेन के आगे कूदकर इसी साल जुलाई में जान दे दी थी।

सचेंडी के एक गांव निवासी 40 वर्षीय युवक का शव घर में ही कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटकता मिला। घटना के दौरान घर पर पत्नी, बड़ा भाई व एक छोटा भाई मौजूद था। परिजनों ने बताया कि शनिवार की सुबह युवक कमरे के बाहर देर तक नहीं आया, तो शंका हुई। परिजनों ने दरवाजा खटखटाया, तो कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा, तब घटना का पता चला। परिजनों ने बताया कि सबसे छोटे भाई के मृतक की पत्नी से संबंध हो गए थे। इसकी जानकारी उसके पति को हो गई थी। इसको लेकर घर में विवाद हुआ था।

परिजनों का कहना था कि इसी बात को लेकर छोटे भाई ने जान दे दी थी। बाद में पिता की 15 अगस्त को बीमारी से मौत हो गई थी। पत्नी की बेवफाई के कारण युवक अंदर ही अंदर घुटता रहा और अवसाद में चला गया। सचेंडी पुलिस का कहना था कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *