न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय

Updated Mon, 12 Aug 2024 11:27 AM IST

Kanpur News: कल्याणपुर में युवती ने खुद को सरकारी कर्मचारी बता युवक से शादी कर ली। पकड़े जाने पर तलाक के लिए बीस लाख रुपये मांगे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।


Kanpur: Married a young man posing as a government employee, demanded twenty lakhs for divorce when caught

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

Trending Videos



विस्तार


खुद को सरकारी कर्मचारी बता एक युवती ने कल्याणपुर मिर्जापुर नई बस्ती निवासी युवक के साथ शादी कर ली। असलियत सामने आने पर महिला ससुराल से गहने लेकर मायके चली गई। पति ने जब उससे सवाल-जवाब किया तो तलाक के लिए 20 लाख रुपये देने या फिर पूरे परिवार को जेल भिजवाने की धमकी दे डाली। कल्याणपुर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Trending Videos

मिर्जापुर नई बस्ती निवासी अनूप तिवारी ने बताया कि 26 फरवरी को उनकी शादी माहेश्वरी मोहाल कमला टावर निवासी युवती के साथ हुई थी। शादी से पहले युवती ने खुद को एक सरकारी विभाग का कर्मचारी बता कूटरचित दस्तावेज भी दिखाए थे। शादी के बाद उन्हें पता चला कि उनकी पत्नी ने झूठ बोलकर शादी की है। विरोध करने पर पत्नी सारे गहने लेकर अपने भाई के साथ मायके चली गई। मायके पहुंचने के बाद पत्नी ने उन्हें फोन कर पूरे परिवार को जेल भेजने की धमकी देते हुए तलाक के नाम पर 20 लाख रुपये की मांग कर दी। कल्याणपुर थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *