Kanpur: Mayor threw the file on giving the old report of drain cleaning

महापौर ने फेंकी फाइल
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


समीक्षा बैठक में जोन-3 के जोनल अभियंता नानक चंद ने नाला सफाई की पुरानी रिपोर्ट दिखाई तो नाराज महापौर प्रमिला पांडे ने फाइल फेंक दी। महापौर ने कहा कि जब नाला सफाई मई से शुरू हुई है तो मार्च में कैसे रिपोर्ट लग गई। आप लोग हमें गुमराह कर रहे हैं। हालांकि अभियंता का कहना है कि बगैर टेंडर वाले छोटे नालों की सफाई मार्च में शुरू हो गई थी। उसी की रिपोर्ट दी थी, लेकिन महापौर ने उनकी एक नहीं सुनी।

नगर निगम मुख्यालय स्थित समिति कक्ष में दोपहर में महापौर ने प्रत्येक जोन में नालों की सफाई की समीक्षा की। मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी ने बताया कि 247 बड़े नालों की सफाई कराई जा रही है। इनमें से 203 नालों की सफाई हो गई है। 44 नालों की सफाई अधूरी है। जोन-4 के अधिशासी अभियंता आरके तिवारी से म्योर मिल नाला लालइमली के पास मेट्रो कार्य के कारण टूटने और मरम्मत के संबंध में पूछा, पर स्पष्ट उत्तर नहीं दे पाए। महापौर ने मुख्य अभियंता को स्वयं निरीक्षण कर जानकारी देने के निर्देश दिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें