Kanpur misdeed and murder case A man wearing black clothes came to meet his aunt innocent girl told the truth

घटनास्थल की जांच करती पुलिस
– फोटो : amar ujala

विस्तार


कानपुर के बिल्हौर मे छात्रा की हत्या की जांच में जुटी पुलिस ने जब साथ सोई मासूम से पूछताछ की तो उसने एक युवक के देर रात घर आने की बात बताई। मासूम में पुलिस से कहा कि रात में करिया-करिया कपड़े पहने एकजन रात म बुआ हियन आए थे, बुआ ने हमें मोबाइल दई के सुला दौ और चाय बनावन चली गईं, फिर हम सोय गई।

Trending Videos

मासूम की इस बयानों के आधार पर पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस की मदद से संदिग्ध युवक को दबोच लिया। इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर मिले एक सफेद पदार्थ को जांच के लिए भेजा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार माता-पिता के जाने और भाईयों को परिवार संग घर से दूर रहने के चलते छात्रा का पूर्व परिचित उससे मिलने पहुंचा, जहां किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद युवक ने किशोरी के मुंह पर तकिया रखकर दबा लिया। इससे उसकी मौत हो गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें