07:55 AM, 13-May-2023
इतने प्रत्याशी मैदान में
महापौर प्रत्याशी – 13
पार्षद प्रत्याशी – 851
नगर पंचायत बिठूर अध्यक्ष – 8
नगर पंचायत बिठूर सभासद – 40
नगर पंचायत शिवराजपुर अध्यक्ष- 20
नगर पंचायत शिवराजपुर सभासद- 52
नगर पालिका बिल्हौर अध्यक्ष – 20
नगर पालिका बिल्हौर सभासद – 73
नगर पालिका घाटमपुर अध्यक्ष – 7
नगर पालिका घामटपुर सभासद – 101
07:52 AM, 13-May-2023
पोलिंग एजेंट चारों तरफ नहीं घूमेंगे
जिला निवार्चन अधिकारी विशाख जी. ने बताया कि कि पोलिंग एजेंट चारों तरफ नहीं घूमेंगे। एक आरओ के पास पांच वार्ड की मतगणना कराने की जिम्मेदारी होगी। चारों तरफ बैरिकेडिंग की जाएगी। ऐसे में पोलिंग एजेंट का मूवमेंट सिर्फ पांच वार्ड तक ही रहेगा। इसके बाहर वह मतगणना खत्म होने के बाद ही जा सकेगा।
07:20 AM, 13-May-2023
मतगणना शुरु होने के दो घंटे बाद आने लगेंगे रुझान
मतगणना शुरु होने के दो घंटे बादनगर निगम में कुल नौ लाख 28 हजार 380 मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया। यानी शहरी क्षेत्र में 41.86 प्रतिशत ही मतदान हुआ। शहर में 22.17 लाख मतदाता थे। महापौर पद के 13 प्रत्याशी और पार्षद पद के 851 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतगणना शुरु होने के दो घंटे बाद सुबह 11 बजे से रुझान आने लगेंगे।
06:33 AM, 13-May-2023
इस बार हुआ 41.86 प्रतिशत ही मतदान
नगर निगम में कुल नौ लाख 28 हजार 380 मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया। यानी शहरी क्षेत्र में 41.86 प्रतिशत ही मतदान हुआ। शहर में 22.17 लाख मतदाता थे। महापौर पद के 13 प्रत्याशी और पार्षद पद के 851 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतगणना शुरु होने के दो घंटे बाद सुबह 11 बजे से रुझान आने लगेंगे। मतगणना की तैयारी पूरी हो चुकी है।
06:21 AM, 13-May-2023
पोस्टल बैलेट की गिनती सबसे पहले
महापौर पोस्टल बैलेट की गिनती आरओ टेबल पर सबसे पहले होगी। पोस्टल बैलेट की गिनती आरओ टेबल पर होगी। बाकी पार्षदों के पोस्टल बैलेट की गिनती उनके मतगणना काउंटर पर होगी। हर आरओ के लिए तीन या उससे अधिक टेबल लगाई जाएंगी।
06:02 AM, 13-May-2023
हर घंटे मिलेगी मतगणना की जानकारी
जिन चबूतरों में मतगणना होगी, वहां किसी का भी प्रवेश नहीं होगा। जिसकी ड्यूटी होगी या जिसका पास चुनाव कार्यालय से बना होगा उसे ही प्रवेश दिया जाएगा। बाहर बने काउंटरों के पास लाउडस्पीकर के माध्यम से मतगणना के परिणाम बताए जाएंगे। यह जानकारी हर घंटे जारी की जाएगी।
05:32 AM, 13-May-2023
चुनाव परिणाम को लेकर सभी राजनीतिक दलों के नेता जहां अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। वहीं उनकी धुकधुकी भी बढ़ रही है। बता दें कि निकाय चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए गुरुवार को मतदान हुआ है। इसमें कानपुर मंडल के कानपुर नगर, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद, इटावा, चित्रकूट, बांदा, कन्नौज, औरेया, हमीरपुर और महोबा में वोट डाले गए हैं।
05:10 AM, 13-May-2023
Kanpur Nikay Chunav Result Live: किस के सिर सजेगा ताज..कौन बनेगा सरताज, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा आज
निकाय चुनाव संपन्न होने के साथ अब मतगणना का इंतजार भी खत्म हो गया है। आज प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला सुनाया जाएगा। सुबह सात बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। इसके लिए मतगणना स्थलों पर शुक्रवार को ही तैयारियां पूरी करने के साथ फोर्स तैनात कर दिया गया था। महापौर पद का परिणाम शाम चार बजे तक आने की संभावना है। वहीं, पार्षदों के परिणाम दोपहर एक बजे से आने लगेंगे।