{“_id”:”6820d3dbdc0d2023e40a31e1″,”slug”:”kanpur-old-man-who-misdeed-with-step-granddaughter-was-sent-to-jail-2025-05-11″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kanpur: सौतेली नातिन के साथ दुष्कर्म करने वाला वृद्ध भेजा गया जेल, आरोपी ने युवती का गर्भपात भी कराया”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 11 May 2025 10:14 PM IST
सौतेली नातिन के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना चकेरी थानाक्षेत्र में वर्ष 2024 सितंबर में हुई थी।
सांकेतिक तस्वीर – फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
विस्तार
चकेरी थानाक्षेत्र में ननिहाल गई युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी नानी के सौतेले भाई को पुलिस ने धर दबोचा। चकेरी इंस्पेक्टर संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि अहिरवां से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। बता दें, चकेरी निवासी महिला की बेटी सितंबर 2024 में कुछ दिनों के लिए अहिरवां निवासी नानी के यहां रुकने गई थी। इसी बीच महिला के सौतेले मामा ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने बेटी के गर्भवती होने पर उसका गर्भपात भी करा दिया। बेटी की हालत बिगड़ने पर उन लोगों को घटना की जानकारी हुई थी। इसके बाद सौतेले मामा पर बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर चकेरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।