Kanpur: Outpost in-charge suspended for leaking information about police going to arrest gambler's associates

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


अवनीश दीक्षित के साथी चर्चित जुआरी व सट्टेबाज मासूम अली के साथियों को दबोचने निकली कर्नलगंज पुलिस की सूचना लीक करने के आरोप में जेके मंदिर चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है। एडीसीपी सेंट्रल की जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई कर विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। कर्नलगंज थान पुलिस ने बीते दिनों बंद चल रहे उबैद स्कूल से आरोपी कुली बाजार निवासी मासूम अली को गिरफ्तार किया था।

Trending Videos

इस दौरान आरोपी के साथी शफीक उर्फ जैन आदि फरार हो गए थे। मासूम अली के पास मिली डायरी में विकास अवस्थी, राजा अहिरवार, लकी ठाकुर, शनि जायसवाल के नाम मिले थे। विकास अवस्थी को 20 हजार रुपये महीना देने की बात भी लिखी थी। ये यह सभी नाम अवनीश के करीबी बताए जाते हैं। शनिवार को कर्नलगंज पुलिस को शफीक उर्फ जैन के बारे में सूचना मिली थी। थाना प्रभारी रवींद्र श्रीवास्तव टीम के साथ उसे पकड़ने के लिए रवाना हुए। आर्यनगर स्थित जैन के ठिकाने से कुछ दूरी पहले ही नजीराबाद थाने की जेके मंदिर चौकी प्रभारी राजन मौर्या ने दबिश टीम में शामिल एक दरोगा को फोन कर बताया कि उनके यहां पुलिस कमिश्नर पहुंच रहे हैं।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *