कानपुर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के दौरान जिले में बड़ी संख्या में डुप्लीकेट मतदाता मिले हैं। अब तक सूची में 1,07,818 डुप्लीकेट या फिर मृतकों के नाम शामिल मिले हैं। इन सभी के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। वहीं 1,78,299 नए मतदाताओं के नाम भी जोड़े जा चुके हैं। अभी सत्यापन प्रक्रिया जारी है।

Trending Videos


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव वर्ष 2026 में होने की संभावना को देखते हुए मतदाताओं की सूची का पुनरीक्षण अभियान चल रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से भेजी गई सूची के आधार पर जिले के सभी ब्लाकों में बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं की जांच कर रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *