Kanpur: Railways runs seven more special trains, reservation started

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


रेलवे ने गर्मी की छुट्टियों की वजह से ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए सात और स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये दिल्ली, मुंबई, बिहार रूट पर संचालित होंगी। इनमें रिजर्वेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पटना आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस 02351 पटना से 15 अप्रैल की शाम चार बजे चलेगी। यह दानापुर, आरा, बक्सर, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज होते हुए रात 11.15 बजे गोविंदपुरी आएगी।

यहां पांच मिनट रुककर अगले दिन सुबह छह बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। इसकी डाउन ट्रेन 02352 आनंद विहार टर्मिनल से 16 अप्रैल की सुबह आठ बजे से चलेगी, जो दोपहर 1.25 बजे गोविंदपुरी आएगी। रात्रि 9.55 बजे पटना पहुंचेगी। गया आनंद विहार टर्मिनल 03635 गया से 15 अप्रैल की दोपहर 2.15 बजे चलेगी। रात 10.40 बजे कानपुर सेंट्रल आएगी। अगले दिन सुबह पांच बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। रिवर्स ट्रेन 03636 आनंद विहार टर्मिनल से 16 अप्रैल को चलेगी। दोपहर 12.35 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। यहां पांच मिनट रुकने के बाद चलकर रात्रि 8.45 बजे गया स्टेशन पहुंचेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *