Kanpur News: युवती ने प्रशिक्षु दरोगा पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
{“_id”:”66e08ee50af77ff5a303037e”,”slug”:”kanpur-report-of-trainee-sub-inspector-misdeed-with-girl-on-the-pretext-of-marriage-2024-09-10″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kanpur: प्रशिक्षु दरोगा पर शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म की रिपोर्ट, निजी फोटो वायरल करने दी धमकी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
कानपुर में पनकी थाने में तैनात प्रशिक्षु दरोगा पर एक युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि शादी का दबाव बनाने पर भाई और भाभी संग मिलकर दरोगा ने मारपीट की। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर पुलिस ने दरोगा व उसके भाई व भाभी पर रिपोर्ट दर्ज की है।
सुल्तानपुर निवासी अनुज तिवारी पनकी थाने में प्रशिक्षु दारोगा है। सुल्तानपुर में पढ़ाई के दौरान अनुज की मुलाकात कोचिंग में एक युवती से हुई। पुलिस विभाग में नौकरी मिलने के बाद अनुज कानपुर आ गया। आरोप है कि पनकी थाने में तैनाती के दौरान अनुज ने रतनपुर में किराये का कमरे में शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। शादी करने का दबाव डालने पर निजी फोटो वायरल करने की धमकी दी। अनुज ने युवती को दोबारा कमरे में बुलाया। वहां अनुज के भाई अनूप व भाभी वर्षा के साथ मिलकर मारपीट की। पनकी थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि दरोगा गैरहाजिर चल रहा है। पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।