न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय

Updated Sat, 17 May 2025 08:44 PM IST

शाॅर्ट सर्किट से रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। सफाईकर्मी की सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।


Kanpur: Restaurant caught fire due to short circuit in cooler, loss of 10 lakhs

भीषण आग
– फोटो : अमर उजाला


loader



विस्तार


गोविंदनगर क्षेत्र में स्थित एक बैंक्वेट हॉल एवं रेस्टोरेंट में बुधवार सुबह शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। कर्मचारियों की सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों की मदद से कर्मचारियों ने आग पर आधे घंटे में काबू पा लिया। केशवनगर निवासी विकास दीक्षित का गोविंदनगर की एम-10 बिल्डिंग की दूसरी मंजिल में द क्लब बैंक्वेट एंड रेस्टोरेंट है। इसके अलावा उन्होंने परिसर में एटीएस ग्रुप के नाम से कार्यालय भी बना रखा है।

Trending Videos

विकास के मुताबिक शनिवार सुबह करीब 9 बजे दादानगर निवासी सफाई कर्मचारी राजू और राहुल काम कर रहे थे। इसी दौरान हाॅल के पीछे की ओर लगे कूलर के पास से अचानक शाॅर्ट सर्किट हुआ, जिससे निकली चिंगारी ने आसपास रखे सामान को चपेट में ले लिया। आग और धुआं उठता देख कर्मचारी राजू ने उन्हें फोन करने के साथ ही पुलिस और दमकल को भी सूचना दी। मौके पर पहुंची फजलगंज फायर स्टेशन की दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। आग से करीब दस लाख रुपये का नुकसान हुआ है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि शाॅर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। कोई जनहानि नहीं हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *