कानपुर में जिस्मफरोशी रैकेट चलाने वाले फतेहपुर के जहानाबाद निवासी केशव उत्तम की दोनों बहनों को पुलिस ने पूछताछ के लिए उठा लिया है। वहीं, पीड़ित परिवार को धमकी देने वाले फतेहपुर के कांस्टेबल को भी पुलिस ने तलब कर लिया है। दोनों बहनें बर्रा और गोपालनगर निवासी है। साथ ही, उसके एक करीबी दोस्त और एक महिला से भी नौबस्ता पुलिस पूछताछ कर रही है।

loader

Trending Videos


उसके मोबाइल नंबर की सीडीआर में दोस्त और उसके परिवार वालों से बात होने पर पुलिस उन तक पहुंच सकी है। वहीं, पुलिस उसके गोपालनगर निवासी बहनोई की भी तलाश कर रही है। वह बिजली विभाग का ठेकेदार है। वहीं, पुलिस ने पीड़ित परिवार को धमकी देने वाले फतेहपुर अमौली निवासी पुलिस कर्मी को पूछताछ के लिए बुलाया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें