Kanpur: Teenage girl misdeeds after being made unconscious, case came to light after she became pregnant

झोलाछाप वसीम
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


झोलाछाप ने क्लीनिक में नर्स का काम करने वाली किशोरी को बेहोश कर उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ दिनों बाद गर्भवती होने पर किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। कर्नलगंज थाने की पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर झोलाछाप के खिलाफ दुष्कर्म, पाॅक्सो, धमकी देने समेत अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Trending Videos

चमनगंज निवासी बुजुर्ग महिला ने बताया कि उनकी 17 वर्षीय नातिन बचपन से ही उनके पास रहती है। छह माह पहले वह छोटे मियां का हाता स्थित झोलाछाप वसीम के क्लीनिक पर नर्स का काम करने गई थी। आरोप है कि 20 दिन पहले वसीम ने उनकी नातिन को धोखे से बेहोशी की दवा खिला उसके साथ दुष्कर्म किया। होश आने ने किशोरी ने जब इसका विरोध किया तो झोलाछाप ने उसे बदनाम करने की धमकी देते हुए चुप करा दिया। मंगलवार को किशोरी को गर्भवती होने का आभास हुआ तो उसने घरवालों को पूरी बात बताई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *