Kanpur: Three more criminals of the gang that helps failed students pass arrested

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार


छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में फर्जी अंक तालिका बनाने व फेल को पास कराने के मामले में पुलिस ने विश्वविद्यालय के प्रशासनिक, एक सेवानिवृत कर्मचारी और एक कैफे संचालक को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 22 ब्लैंक अंक मार्कशीट, तीन पैन ड्राइव, बार काउंसिल का एक कार्ड, सारिणीयन पंजिका और तीन मोबाइल फोन, क स्कूटी बरामद हुई हैं। इस मामले में अब तक पुलिस छह लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

Trending Videos

कल्याणपुर पुलिस ने सीएसजेएमयू के फेल छात्र नेहाल हुसैन रिजवी की अंक तालिका में फेर बदल कर रिकॉर्ड रूम के चपरासी जगदीश ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे पास कर दिया था। मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से कल्याणपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जांच में दोषी पाए जाने पर पुलिस ने पहले घटना के मास्टरमाइंड चपरासी जगदीश व उसके साथी शिवकुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बाद आरोपी आशीष राय को जेल भेजा गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें