Kanpur: Two parties clashed over idol immersion at the barrage, three people injured

नवाबगंज थाने में मौजूद भीड़
– फोटो : अमर उजाला

कानपुर के बैराज पर गंगा में पहले गणेश प्रतिमा विसर्जित करने और आंख में गुलाल जाने पर नवाबगंज के ज्योरा के युवक ने सर्वोदयनगर के रहने वाले दूसरे युवक को पीट दिया। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया, लेकिन लौटते समय सर्वोदयनगर के लोगों पर दूसरे पक्ष ने फिर हमला कर दिया। युवकों और महिलाओं को पीटा। लोडर का शीशा तोड़ डाला। हमले में कई लोग घायल हो गए।

Trending Videos

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजने के साथ ही चार हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया। काकादेव थानाक्षेत्र के सर्वोदयनगर में क्षेत्र के युवकों ने पंडाल में गणेश प्रतिमा स्थापित की थी। रविवार को युवक और महिलाएं लोडर पर गणेश प्रतिमा रखकर विसर्जन के लिए बैराज ले गए थे। वहां गंगा में पहले प्रतिमा विसर्जित करने को लेकर नवाबगंज के परमियापुरवा के युवकों से उनका विवाद हो गया। इसी दौरान सर्वोदयनगर के युवकों ने गुलाल उड़ाया, जो परमियापुरवा के एक युवक के आंख में चला गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें