
इससे पहले वर्ष 2010 में 24 मार्च को 40 डिग्री अधिकतम तापमान रहा है। उसके बाद इस बार तापमान इतना बढ़ा है। सीएसए के मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार को अधिकतम पारा सामान्य औसत तापमान 33.4 डिग्री से 5.6 डिग्री अधिक रहा है। इस साल मार्च के महीने के 27 दिनों का औसत तापमान 31.6 डिग्री है। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले पांच दिनों में आसमान साफ रहेगा।

2 of 5
kanpur weather update
– फोटो : amar ujala
40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है तापमान
तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि तापमान एक-दो दिन में 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है। जब पारा 40 डिग्री के ऊपर चला जाता है, तो उस दिन को गर्म दिन माना जाता है। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान कम से कम 40 डिग्री या सामान्य औसत से पांच डिग्री अधिक होने पर हीट वेव घोषित होती है।

3 of 5
kanpur weather update
– फोटो : amar ujala
तेज हवाएं चलने का अनुमान
उन्होंने बताया कि कानपुर परिक्षेत्र के लिहाज से अधिकतम तापमान 40 डिग्री या सामान्य औसत से 6.4 डिग्री अधिक होने पर हीट वेव घोषित होती है। तापमान हीट वेव के नजदीक पहुंच गया है। आईएमडी ने देश के उत्तर पश्चिमी क्षेत्र में इस बार गर्मी के दिनों की संख्या बढ़ने का अनुमान जताया है। आमतौर पर अत्यधिक गर्मी के दिन पांच या छह होते हैं, लेकिन इस बार 10 से 12 दिन हो सकते हैं। कानपुर परिक्षेत्र में नमी का प्रतिशत 67 हो गया है। दिन में पारा ऊपर चढ़ने के साथ ही तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

4 of 5
kanpur weather update
– फोटो : amar ujala
फसलों के बीजों के सिकुड़ने का अंदेशा बढ़ा
गर्मी बढ़ने से उन फसलों के लिए खतरा पैदा हो गया है जिनके दाने अभी दुग्धावस्था में हैं। सीएसए के मौसम विभाग के तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि देर से बोई गईं गेहूं, चना, मटर, अरहर आदि फसलों के दाने दुग्धावस्था में हैं। गर्मी में इनका दूध सूख जाएगा जिससे दाने छोटे हो जाएंगे। इसका असर पैदावार पर आ सकता है। किसान खेतों में हल्की सिंचाई से उचित नमी बनाए रखें।

5 of 5
kanpur weather update
– फोटो : amar ujala
बीते 10 साल में मार्च का औसत तापमान
- वर्ष 2015- 29.4 डिग्री
- वर्ष 2016- 32.5 डिग्री
- वर्ष 2017- 31.5 डिग्री
- वर्ष 2018- 33.3 डिग्री
- वर्ष 2019- 29.7 डिग्री
- वर्ष 2020- 28.4 डिग्री
- वर्ष 2021- 33.2 डिग्री
- वर्ष 2022- 33.4 डिग्री
- वर्ष 2023- 30.7 डिग्री
- वर्ष 2024- 29.8 डिग्री