न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय

Updated Mon, 16 Sep 2024 12:23 AM IST

कानपुर में महिला ने पति पर एटीएम चुराकर दो लाख रुपये निकालने का आरोप लगाया है। साथ ही पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। 



Kanpur: Woman accuses husband of stealing ATM and withdrawing Rs 2 lakh, FIR lodged

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

Trending Videos



विस्तार


कानपुर के जाजमऊ में एक महिला ने अपने पति पर उनका एटीएम चुराकर खाते से कई बार में करीब दो लाख रुपये निकालने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर जाजमऊ पुलिस जांच कर रही है। जाजमऊ के ओमपुरवा की रहने वाली आफरीन खान के अनुसार उन्होंने अप्रैल महीने में अपना बैंक खाता खुलवाया था। एटीएम कार्ड भी जारी कराया लेकिन उसका पिन जारी नहीं कराया।

Trending Videos

हालांकि उनके पति चांद खान ने एटीएम कार्ड चुराकर पिन जनरेट कर धीरे-धीरे खाते से रुपये निकालने शुरू कर दिए। कुछ दिन पहले जब उन्होंने खाते का बैलेंस चेक किया तो उसमें मात्र 448 रुपये ही बचे थे। पति से पूछा तो वह धमकाने लगा। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें