Kanwar Yatra 2024: Heavy vehicles not run Delhi Highway from 19th, guidelines for Kanwariyas and their vehicle

मुरादाबाद के संभल पुल पर यातायात
– फोटो : संवाद

विस्तार


कांवड़ यात्रा के मद्देनजर शुक्रवार से सोमवार शाम तक मुरादाबाद-दिल्ली हाईवे पर भारी वाहन और रोडवेज की बसों का संचालन पूरी तरह से बंद रहेगा। इस दौरान हाईवे पर मुरादाबाद से दिल्ली वाले लेन में छोटे वाहन की आवाजाही होगी।

Trending Videos

दिल्ली से मुरादाबाद वाले लेन में केवल कांवड़िये और उनके वाहन ही आ जा सकेंगे। रोडवेज की बसें और भारी वाहनों को बदले मार्ग से गुजारा जाएगा। एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि कांवड़ यात्रा को देखते हुए शुक्रवार सुबह दस बजे से मुरादाबाद-दिल्ली हाईवे पर रूट डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा।

यह डायवर्जन सोमवार शाम तक लागू रहेगा। इस दौरान हाईवे पर भारी वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध रहेगा। रोडवेज की बसें भी नहीं चलेंगी। बसों और भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। बदले मार्ग से इन्हें चलाया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें